सम्भल: युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप, युक्ति के परिजन गाँव से फरार
उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के धनारी थाना इलाके के गढ़ा गांव में चचेरे-तहेरे भाई बहन प्रेमी युगल के शव गांव के ही पेड़ पर लटके मिले हैं।
प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके हुए मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि युवक और युवती पिछले 5 दिनों से घर से ग़ायब थे और युवक की 28 जून को शादी भी होनी थी। लेकिन युवक के गायब होने के कारण शादी भी नहीं हो सकी।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस समेत पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों सबको पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं शवों की हालत देखकर लग रहा है कि दोनों शव पर तेजाब भी डाला गया है जिस कारण ऑनर किलिंग का शक भी किया जा रहा है।
दरअसल धनारी थाना इलाके के गड़ा गांव निवासी बंटी और सुखिया दोनों आपस में चचेरे तहेरे भाई बहन थे और वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।
युवक और युवती के परिजनों को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली तो परिजन इसको लेकर नाराज थे और लड़के के परिजनों ने बंटी की शादी दूसरी लड़की से तभी कर दी थी जोकि 28 जून को होनी थी।
इसके बाद 25 जून को बंटी और सुखिया अचानक दोनों अपने-अपने घरों से ग़ायब हो गए और जिसके बाद से वह दोनों ही घर से लापता थे।
दोनों के लापता होने के कारण युवक के परिजनों द्वारा 28 जून को तय की गई शादी भी नहीं हो पाई।
लेकिन युवक के परिजन परेशान थे और बराबर उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को युवक और युवती के शव गांव के जंगल में पेड़ पर लटके मिले तो दोनों के शव पेड़ से लटके हुए देखकर हड़कंप मच गया।
शव को पेड़ से लटका हुआ देखने से यह भी स्पष्ट हो रहा था कि शव पर तेजाब भी डाला गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी युगल के शव को हत्या करने के बाद पेड़ से लटकाया गया है।
वहीं दूसरी तरफ लड़के के परिजनों ने भी लड़की के घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
दूसरी तरफ युवती के भाई समेत सभी परिजन भी फिलहाल गांव से फरार हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही धनारी थाना पुलिस समेत अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से प्रेमी युगल के शव को नीचे उतारा और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाने की बात कह रही है। लेकिन पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल केशव की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों शवों पर एसिड डाला गया है जिस कारण प्रेमी युगल के पेड़ पर लटके हुए शव आत्महत्या नहीं बल्कि ऑनर किलिंग की तरफ मजबूत इशारा कर रहे हैं।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें
- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
