संतान पैदा न होने पर निकाह के 16 साल बाद महिला को 3 तलाक़

Date:

सम्भल: सम्भल में संतान पैदा न होने पर  निकाह के 16 साल बाद एक महिला को 3  तलाक देने का सामने आया है।

पुलिस ने 3 तलाक पीड़ित महिला की शिकायत पर तलाक देने के आरोपी शख्श के खिलाफ दहेज़ उत्त्पीडन और महिला विवाह अधिकार अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई है।

3  तलाक देने का यह मामला संभल जनपद में नखासा थाना क्षेत्र का है। नखासा थाना क्षेत्र के हातिम सराय इलाके की रहने बाली 3 तलाक पीड़ित रूबी का आरोप है कि उसका निकाह वर्ष  2014 में सिरसी के क़स्बे के गिन्नौरी मोहल्ले के इदरीस के साथ हुआ था।

निकाह में उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज़ भी दिया था,लेकिन निकाह के कुछ महीने बाद ही इदरीस ने निकाह में कम दहेज़ देने की शिकायत करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। इस बीच इदरीस ने उसे अपने घर से भी निकाल दिया।

ससुराल से निकाले जाने के बाद से रूबी अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान 5 जुलाई को इदरीस उसके मायके आया और एक लाख रूपए की मांग के साथ ही बच्चा पैदा न होने का ताना देते हुए उससे  मारपीट करने लगा। जब रूबी ने मारपीट का विरोध किया तो इदरीस उसे 3  तलाक बोल कर गाली गलौज करते हुए चला गया।

 3 तलाक पीड़ित रूबी ने नखासा थाने में अपने पति इदरीस के खिलाफ  रिपोर्ट  दर्ज कराई है। नखासा थाने की पुलिस ने पीड़ित रूबी की शिकायत पर उसके पति इदरीस समेत 5 ससुरालियों के खिलाफ दहेज़ उत्त्पीडन और  महिला विवाह अधिकार अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 3  तलाक पीड़िता रूबी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से  भी मदद की गुहार लगाई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...