मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के औरैया में 29 अक्टूबर को मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा दिए गए एक विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है। मौलाना ने अपने संबोधन में दावा किया था कि राज्य के मुसलमान डर के माहौल में जी रहे हैं और उन्होंने यूपी की तुलना फिलिस्तीन से करते हुए समुदाय से एकजुट होने की अपील की थी। इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
इस बीच, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उलेमा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मज़ाहिर रूहेला पठान ने मौलाना जर्जिस के इस बयान पर कड़ा पलटवार किया है। मज़ाहिर पठान ने मौलाना के बयान को ‘घटिया और खतरनाक’ करार देते हुए कहा कि इस तरह की बातें समाज को भड़काने और गुमराह करने वाली हैं।
“हम राष्ट्रवादी भारतीय, न बनेंगे फिलिस्तीन और न पाकिस्तान”
मज़ाहिर पठान ने कहा कि भारत में मुगलों और अंग्रेजों का लंबा शासनकाल रहा, लेकिन यहां का हिंदू और मुसलमान हमेशा आपसी भाईचारे के साथ रहे और कभी आपस में नहीं लड़े। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि देश का मुस्लिम समुदाय न तो फिलिस्तीन बनेगा और न ही पाकिस्तान, बल्कि वे देश के जिम्मेदार और राष्ट्रवादी नागरिक हैं।
नौजवानों और नेताओं से बहिष्कार की अपील
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता ने अंसारी कबीले और देश के मुस्लिम नौजवानों से अपील की है कि वे मौलाना जर्जिस अंसारी जैसे लोगों का सामाजिक और राजनीतिक बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि जो लोग समुदाय को गुमराह करने या नफरत फैलाने की बात करते हैं, उन्हें समाज में समर्थन नहीं मिलना चाहिए।
सरकार की योजनाओं और नीतियों का किया समर्थन
मज़ाहिर पठान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के ‘सबका साथ, सबका विकास’ की तर्ज पर काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश के मुसलमान बहुत समझदार हो चुके हैं और उन्होंने अनुच्छेद 370, कश्मीर, तीन तलाक और वक्फ बोर्ड से जुड़े बड़े फैसलों में भी सरकार का साथ दिया है।
- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती

- मौलाना जर्जिस अंसारी के फिलिस्तीन वाले बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तीखी प्रतिक्रिया

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील

