नूंह: हरियाणा दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस (AIUTC) हरियाणा द्वारा “यूनानी उपचार जनता के द्वार” मिशन 2025 के तहत गौशाला रोड, नूंह में 164वें मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में 285 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं बांटी गईं। इस दौरान संगठन की वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग भी आयोजित हुई।
वरिष्ठ विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति
कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज (करोल बाग) के पूर्व प्रिंसिपल प्रो. मोहम्मद इदरीस और CCRUM (भारत सरकार) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर व सफदरजंग अस्पताल के यूनानी प्रमुख डॉ. सैयद अहमद खान ने शिरकत की।
इस अवसर पर डॉ. कमरुद्दीन ज़ाकिर द्वारा लिखित पुस्तक “जिंदगी का सफर मा हिकमत व हुकमा” का विमोचन भी किया गया। प्रो. इदरीस ने भारत सरकार के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की ‘एक जिला एक दवाई’ योजना के तहत नूंह (मेवात) के किसानों को ‘कासनी’ की खेती के लिए प्रोत्साहित किया।
सरकार से प्रमुख मांगें
- अनुसंधान केंद्र का निर्माण: AIUTC के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सैयद अहमद खान ने कहा कि फरीदाबाद के गांव खेड़ी गुजरान में स्वीकृत CCRUM रिसर्च सेंटर का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से लंबित है, जिसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
- शैक्षणिक सत्र की शुरुआत: उन्होंने मांग की कि ‘गवर्नमेंट यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आकेड़ा’ की ओपीडी और आईपीडी तुरंत शुरू की जाए, ताकि सत्र 2026-27 से शैक्षणिक कार्य प्रारंभ हो सके।
- पदों पर भर्ती: AIUTC हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. कमरुद्दीन ज़ाकिर ने सरकार से यूनानी मेडिकल अफसरों के रिक्त पदों को भरने, यूनानी फार्मासिस्टों के नए पद स्वीकृत करने और आयुष विभाग में यूनानी डिप्टी डायरेक्टर की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने दिल्ली से आई डॉक्टरों की टीम का भी आभार व्यक्त किया।
वार्षिक रिपोर्ट व मरीजों की स्थिति
AIUTC के राष्ट्रीय सचिव डॉ. मोहम्मद अरशद गयास ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राज्य इकाई की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कैंप में मौसमी बीमारियों, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों के मरीज सर्वाधिक आए, जिनमें यूनानी दवाएं बेहद असरदार साबित होती हैं।
अतिथियों का सम्मान व धन्यवाद
कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर एडवोकेट शाहजबीं काजी, डॉ. खुरशीद आलम, हकीम मुर्तजा देहलवी, एडवोकेट रजिया और हकीम अताउर रहमान अजमली को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
सदर कंपनी प्रा. लि. और लिमरा रेमेडीज को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। मुबीन अहमद ने दवा वितरण में प्रमुख भूमिका निभाई। इसके अलावा संगठन के मुख्य संरक्षक डॉ. रफीक आजाद, डॉ. मुहीउद्दीन, डॉ. अब्दुल सलाम शिकरावा, डॉ. अब्दुल सलाम जलालपुर, डॉ. जावेद खान, डॉ. असलम अली, हाफिज अकरम अली और मोहम्मद अरबाज आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कारी मोहम्मद अफान द्वारा कुरआन मजीद की तिलावत से हुआ। मंच का संचालन (निजामत) लेक्चरर अशरफ मेवाती ने किया और अंत में डॉ. मोहम्मद अरशद गयास ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती

- मौलाना जर्जिस अंसारी के फिलिस्तीन वाले बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तीखी प्रतिक्रिया

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील

