Danish Ali Joined Congress: सांसद दानिश अली हुए कांग्रेस में शामिल, कहा- ग़रीबों के हितैषी का साथ चुना

Date:

दानिश अली पिछले महीने अमरोहा में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए थे। वह मणिपुर में भी इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर इसका हिस्सा बने थे। 

नई दिल्ली: कुंवर दानिश अली(Danish Ali) आज बुधवार, 20 मार्च, 2024 को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने डेनिश अली का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पवन खेड़ा भी मौजूद रहे।

दानिश अली ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स(X) पर इसकी जानकारी दी और तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा,” साथियों, आज मैंने कांग्रेस जॉइन कर ली है। आज देश में दो ताक़तों का संघर्ष है। एक तरफ़ दमनकारी, भ्रष्टाचारी, गरीब-विरोधी, अमीरों के हितैषी हैं। दूसरी तरफ़ ग़रीबों को न्याय, नौकरी दिलाने वाले, दलित, आदिवासी के हितों की रक्षा करने वाले है। मैंने ग़रीबों के हितैषी का साथ चुना है।

Vision 2026

दानिश अली ने हाल ही में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और कहा था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए ‘‘सोनिया गांधी का आशीर्वाद प्राप्त किया।’’

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश की जो 17 लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं, उनमें अमरोहा भी शामिल है।

अमरोहा से जीता था चुनाव

साल 2019 में लोकसभा चुनाव में बसपा ने दानिश अली को अमरोहा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था और उन्होंने यहां सें जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के कंवर सिंह तंवर और कांग्रेस की सचिन चौधरी को चुनाव में हराया था।  

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...