बरेली(गुलरेज़ ख़ान): बरेली के मीरगंज में एक महिला ने अद्भुत बच्चे का जन्म दिया। नवजात के दो सिर देखकर परिवार से लेकर अस्पताल का स्टॉफ तक हैरान रह गया। लेकिन एक घंटे के बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
प्रसव पीड़ा हुई, डॉक्टरों ने किया रेफर
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया सादात का है। यहां के रहने वाले हरीश कुमार पुत्र बाबूराम मीरगंज स्थित डीएसएम शुगर मिल में काम करते है। दो वर्ष पहले हरीश कुमार की शादी बहेड़ी क्षेत्र के गांव रतनगढ़ की रहने वाली सुनीता के साथ हुई थी। हरीश कुमार को कुछ महीने पहले पता चला कि उसकी पत्नी सुनीता जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है। जुड़वा बच्चों की बात सुनकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। प्रसव पीड़ा होने पर हरीश कुमार अपनी पत्नी सुनीता को लेकर मीरगंज आया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।

पहले खुशियां, फिर मातम से टूटा परिवार
बरेली में सुनीता ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसके दो सिर थे। यह देखकर परिवार सहित पूरा अस्पताल प्रशासन सन्न रह गया, लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था। एक घंटे में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। नवजात ने दम तोड़ दिया जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर गांव नगरिया सादात पहुंचे, जहां दो सिर वाले बच्चे के जन्म और मृत्यु की बात तेजी से क्षेत्र में फैल गयी। दो सिर वाले बच्चे के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

