- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और विदेश सचिव रहे थे नवाब शहरयार मोहम्मद खां
- नवेद मियां के मामा और फिल्म अभिनेता सैफ अली खां के चाचा थे नवाब शहरयार
रामपुर: पाकिस्तान के विदेश सचिव और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रहे नवाब शहरयार मोहम्मद खान के इंतकाल से रामपुर के शाही परिवार में शोक का माहौल है। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने गम का इजहार किया है।
पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि नवाब शहरयार मोहम्मद खान पाकिस्तान की बड़ी शख्सियत थे। वह नवेद मियां के मामा और फिल्म अभिनेता सैफ अली खां के चाचा थे। उनका जन्म मध्य प्रदेश के कुरवाई राजघराने में 29 मार्च 1934 को हुआ था। उनका निधन कल लाहौर में 90 वर्ष की आयु में हुआ। वह कुरवाई के नवाब मुहम्मद सरवर अली खान और भोपाल की नवाबजादी आबिदा सुल्तान के पुत्र थे।
आबिदा सुल्तान भोपाल के नवाब हमीदुल्ला खान की बेटी थीं। नवाब भोपाल की रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां से अच्छी दोस्ती थी। नवेद मियां जब भी पाकिस्तान जाते थे तो नवाब शहरयार मोहम्मद खां से जरूर मिलते थे।
पूर्व मंत्री नवेद मियां ने कुरवाई के अलावा भोपाल और पटौदी शाही परिवारों से बात कर शोक व्यक्त किया है।
- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त: 7 एक्सटेंशन के बाद सस्पेंस बरकरार; क्या मिलेगा 8वां विस्तार या जाएंगे केंद्रीय डेपुटेशन पर?

- जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बरकरार, मुरादाबाद मंडलायुक्त अदालत से राहत

- बदायूं: गाय की मौत और डॉक्टर से मारपीट मामले में बवाल, बजरंग दल का अलापुर थाने पर प्रदर्शन; जानें क्या है पूरा मामला

- बदायूं: DJ पर गाने बजाने की होड़ में भिड़े कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल

- सहसवान में आजाद समाज पार्टी ने की प्रेसवार्ता, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा


