राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और सांसद घनश्याम सिंह लोधी सहित कई नेता हुए शामिल
रामपुर(रिज़वान ख़ान): रामपुर किले के मैदान में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आपसी भाईचारे की झलक दिखाई दी। सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी।
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व मंत्री नावेद मियां और युवा बीजेपी नेता फसाहत अली शानू समेत तमाम दलों और संगठनों के लोग इस समारोह में शामिल हुए।
रामपुर के किले के मैदान में एक लंबे समय से होली मिलन समारोह का आयोजन से होता आ रहा है। आज भी यह समारोह आयोजित किया गया। इसमें तमाम संगठनों ने स्टाल लगाए। सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। उन्होंने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। नवाब खानदान में चली आ रही परंपरा इस बार भी कायम रही।
आपको बता दें कि रामपुर के अंतिम शासक रहे नवाब रज़ा अली खां भी होली अपने अंदाज में मनाते थे। उन्होंने होली के गीत लिखे थे और उनकी धुनें बनाई थीं। उनके बेटे नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां भी हमेशा होली के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। अब ये कार्यक्रम होली के दिन किले के मैदान में होता है। इसमें नेता और व्यापारी सहित शहर के तमाम लोग शामिल होते हैं।
- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त: 7 एक्सटेंशन के बाद सस्पेंस बरकरार; क्या मिलेगा 8वां विस्तार या जाएंगे केंद्रीय डेपुटेशन पर?

- जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बरकरार, मुरादाबाद मंडलायुक्त अदालत से राहत

- बदायूं: गाय की मौत और डॉक्टर से मारपीट मामले में बवाल, बजरंग दल का अलापुर थाने पर प्रदर्शन; जानें क्या है पूरा मामला

- बदायूं: DJ पर गाने बजाने की होड़ में भिड़े कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल

- सहसवान में आजाद समाज पार्टी ने की प्रेसवार्ता, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा


