बहन की हत्या कर शव को घर में दफनाया, आरोपी भाई गिरफ़्तार

0
183
बहन की हत्या कर शव को घर में दफनाया, आरोपी भाई गिरफ़्तार
बहन की हत्या कर शव को घर में दफनाया, आरोपी भाई गिरफ़्तार

पुलिस ने जब भाई को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आयी

बरेली(गुलरेज़ ख़ान): उत्तर प्रदेश के बरेली से से एक दिल को दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी सगी बहन की हत्या कर उसके शव को घर में ही दफना दिया।

पुलिस ने जब भाई को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो मामला निकलकर सामने आया। वहीं पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सनैया धनसिंह के रहने वाले रामू ने अपनी सगी बहन रानी की हत्या कर दी।

रानी शादीशुदा थी उसकी शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में अखिलेश से हुई थी और वह अपनी मां की मौत के बाद ग़मी की होली में शरीक होने के लिए बीती 15 मार्च को अपने मायके आई थी।

लेकिन 21 मार्च से रानी लापता थी और उसके भाई लखन ने इस बाबत थाना सुभाषनगर में तहरीर दी थी। पूछताछ करने पर मृतिका रानी का भाई रामू शक के दायरे में आ गया। जब उससे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गया और उसने सच उगल दिया।

रामू की निशानदेही पर उसके घर में ताज़ा पड़ा फर्श खोदा गया तो चार फिट नीचे रानी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने रानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बहन का हत्यारा रामू पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी रामू नशे का आदी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अपनी बहन की हत्या किस वजह से की है, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है।