केजरीवाल को ज़मानत मिलने पर पूरे देश में खुशी का माहौल: फैसल लाला
रामपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 मई तक सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी है। केजरीवाल को जमानत मिलने की खबर मिलने के बाद आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। जनपद रामपुर में आप पार्टी के ज़िला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
इस मौक़े पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने कहा कि सच भले ही देर से असर करे लेकिन झूठ के मुक़ाबिल सच ही असरदार रहता है और आज ये बात सर्वोच्च न्यायलय ने अपने फैसले के ज़रिए पूरे देश में साबित की है।
उन्होंने कहा कि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी को अंतरिम ज़मानत मिली है जिससे रामपुर में खुशी का माहौल है और ज़ाहिर बात है कि अरविंद जी के जेल से बाहर आने से INDIA गठबंधन को मजबूती मिली है और इसका असर पूरे हिंदुस्तान में देखने को मिलेगा, तानाशाही हारेगी और ईमानदारी जीतेगी।
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

