रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नदी में स्नान किया गया। इस उपलक्ष में रामपुर के कोसी नदी घाट पर लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गंगा स्नान किया और अपने पापों को इस शुभ अवसर पर धोया।
इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे।
बता दें कि पहले कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण जिला पंचायत द्वारा इस मेले का आयोजन नहीं करने का फैसला लिया गया था ताकि किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सके।
लेकिन भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है और यहां पर मेला लगना चाहिए। प्रशासन ने भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की बात को मानते हुए मेले का आयोजन किया। प्रशासन ने यहाँ पुख़्ता इंतजाम किए। गंगा घाट पर काफी पुलिस बल लगाया गया ताकि कोई हादसा ना हो।
लोगों ने निश्चिन्त होकर आस्था की डुबकी लगाई और नदी के घाट पर स्नान कर अपने पापों को धोया।
- IAS आंजनेय कुमार सिंह नई दिल्ली सिक्किम हाउस में बने OSD

- दिवाली की पूर्व संध्या पर दिल्ली की हवा बेहद जहरीली, बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

- आईआरजीसी का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो और टैंकरों में लगी आग

- इराकी प्रधानमंत्री की ट्रंप को दो टूक: इराक की ज़मीन ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे

- दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू: 5वीं तक हाइब्रिड कक्षाएं, ऑफिसों में 50% स्टाफ, पुरानी गाड़ियों पर रोक

- कांग्रेस नेता अपने गिरेबान में झाँकें, कौन है बीजेपी की B-टीम: फ़ैसल ख़ान लाला

