लखनऊ: समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल(Uttam Patel) ने एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सपा नेता प्रदीप तिवारी, बृजेश यादव और पीडी तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिए है।
आरोप है कि इन नेताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गलत नीतियों के तहत काम करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा था।
ये भी पढ़ें:-
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

यूपी सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लेटर जारी करके बताया है कि समाजवादी पार्टी के निम्न नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने तथा अनुशासनहीनता करने पर समाजवादी पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। जिनमें प्रदीप तिवारी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, ब्रजेश यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा और पूणेन्द्र तिवारी उर्फ पी०डी० तिवारी पूर्व प्रत्याशी विधान सभा का नाम शामिल हैं।

ग़ौरतलब है कि हाल ही में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे प्रदीप तिवारी ने सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ खुलकर बोला था। सपा को लेकर बगावती सुर में प्रदीप तिवारी ने कहा था कि अखिलेश यादव ने PDA पार्टी बनाई है, अब नेताजी की समाजवादी पार्टी नहीं रही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आखिर सामान्य वर्ग से इतनी नाराजगी क्यों है?
- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

- प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर: इल्म, संवाद और सामाजिक सरोकारों की एक सशक्त आवाज़

- पत्रकारिता से राजनीति तक: यूसुफ़ अंसारी की नई पारी और एक नया इम्तिहान-खालिद मुस्तफ़ा (अलीग)

- JAUHAR UNIVERSITY NEEDS TO BE SAVED

- War on Iran Has Begun Even Before Netanyahu’s Visit to the US!

- 3 जुलाई: ‘नौशेरा के शेर’ ब्रिगेडियर उस्मान की शहादत का वो दिन, जिसने बदल दिया कश्मीर का इतिहास

