पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों को बातचीत से हल करना चाहता अफगानिस्तान: विदेश मंत्री मुत्ताकी

Date:

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों को बातचीत और आपसी समझ के जरिए हल करना चाहता है।

अफगान विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, मुत्ताकी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर बात की। वार्ता में द्विपक्षीय संबंध, अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रम, क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा हुई।

मुत्ताकी ने यूएई को अमेरिकी कैदी की रिहाई में मध्यस्थता के लिए धन्यवाद दिया और द्विपक्षीय संबंधों से शेष मुद्दों को हल करने की इच्छा जताई। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका व इजरायल द्वारा शुरू युद्ध को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया और यूएई की संयमपूर्ण भूमिका की सराहना की।

पाक-अफगान तनाव पर मुत्ताकी ने कहा, “अफगानिस्तान एक पड़ोसी के रूप में पाकिस्तान के साथ मुद्दों को बातचीत से सुलझाना चाहता है। हम किसी को भी अपनी धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ करने की इजाजत नहीं देंगे। इस दिशा में गंभीर कदम उठाए गए हैं।”

उन्होंने जोड़ा कि पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की सारी सैन्य कार्रवाइयां रक्षात्मक थीं और आक्रामकता की स्थिति में बचाव का अधिकार सुरक्षित है। यूएई के विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच तनाव को किसी के हित में नहीं बताया और मुद्दों सुलझाने के प्रयास जारी रखने का भरोसा दिलाया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...