मियामी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है जिसकी विश्व स्तर पर आलोचना हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के प्रति एक बार फिर अपना सख्त और बेबाक रवैया अपनाया है। मियामी में आयोजित ‘सऊदी निवेश मंच’ के दौरान ट्रंप ने प्रिंस सलमान के संदर्भ में ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिसे राजनयिक हलकों में काफी कड़ा माना जा रहा है।
मियामी में सऊदी निवेश मंच पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोहम्मद बिन सलमान को शायद यह अंदाजा नहीं था कि उन्हें मेरे साथ किस तरह का तालमेल बिठाना होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रिंस सलमान को लगा था कि मेरा कार्यकाल भी पिछले राष्ट्रपतियों की तरह होगा, जिन्हें वे आसानी से प्रभावित कर सकते थे।
ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अब मोहम्मद बिन सलमान को मुझसे सम्मानपूर्वक बात करनी होगी। आप उनसे कहिए कि उनके लिए यही बेहतर होगा, और उन्हें ऐसा करना ही होगा।”
राष्ट्रपति ने तंज कसते हुए कहा कि सऊदी नेतृत्व ने शायद उन ‘असफल’ अमेरिकी राष्ट्रपतियों को देखा है जिनके समय में देश की साख गिरी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब मोहम्मद बिन सलमान को मुझसे सम्मानपूर्वक बात करनी होगी।
ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस छिड़ गई है। जहां उनके समर्थक इसे ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति और एक मजबूत नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं, वहीं आलोचकों का मानना है कि इस तरह की भाषा से अमेरिका और सऊदी अरब के रणनीतिक संबंधों में खटास आ सकती है।
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

- मैनपुरी: छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, डीएम ने दिए सफलता के मंत्र

- खराब पैचवर्क पर सख्त हुए मंत्री जयवीर सिंह: जांच में गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सड़कों की गुणवत्ता का होगा तकनीकी परीक्षण


