पटना : प्रशांत किशोर को जमानत मिली, बेऊर जेल से बाहर निकले

Date:

पटना, 6 जनवरी: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को जमानत मिल गई है। उन्हें सोमवार की शाम पटना के बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया।

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार सुबह बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्हें सशर्त जमानत मिली थी।

अदालत ने उन्हें 25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत का आदेश दिया था। कोर्ट ने बेल बॉन्ड के साथ शर्त रखी कि वो इस तरह के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकते, जिससे कानून व्यवस्था भंग हो। हालांकि, प्रशांत किशोर ने बेल बॉन्ड भरने और जमानत की शर्त मानने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्‍हें न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब उन्हें जमानत मिल गई है। प्रशांत किशोर बेऊर जेल से रिहा हो गए हैं।

प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप 2 जनवरी से बीपीएससी पीटी को रद्द करने सहित पांच सूत्री मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। प्रशासन ने प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण पहले ही उस आमरण अनशन और धरना को गैरकानूनी बताते हुए नोटिस जारी किया था। सोमवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उनके साथ 43 लोगों को भी हिरासत में लिया गया था, जिनकी पहचान की जा रही है। इसमें कई लोग अन्य राज्यों के रहने वाले भी थे।

स्रोत-आईएएनएस

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...

Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

Udhampur: A tragic road accident claimed the lives of...