रामपुर(रिजवान ख़ान): उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। सत्ताधारी भाजपा को टक्कर देने के लिए मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पूरे जोश और खरोश के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। लेकिन इस बीच रामपुर में ‘आजम वादियों’ और मूल समाजवादियों के बीच आपसी मतभेद और गुटबाजी भी खुलकर सामने आने लगी है।
इसी कड़ी में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के पूर्व प्रत्याशी और आजम खान के बेहद करीबी माने जाने वाले आसिम राजा ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए रामपुर के वर्तमान सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और उनके समर्थकों पर जमकर निशाना साधा।
“आजम खान की कोई बेटी नहीं है…”
प्रेस वार्ता के दौरान जब आसिम राजा से आजम खान की मुंहबोली बेटी कही जाने वाली एकता कौशिक के रामपुर से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। एकता कौशिक के दावों को दरकिनार करते हुए आसिम राजा ने आजम खान के परिवार की स्थिति साफ की।
आसिम राजा ने कहा: “आजम खान साहब से मेरे रिश्ते पिछले 40 सालों से हैं। मैं उनके परिवार को बेहद करीब से जानता हूँ। उनके परिवार में सिर्फ दो ही बेटे हैं— अदीब आजम और अब्दुल्ला आजम। उनकी कोई बेटी नहीं है।”
आसिम राजा के इस बयान के बाद रामपुर की सियासत में एक बार फिर गरमाहट आ गई है, और इसे आजम कैंप की तरफ से एक बड़ा सियासी संदेश माना जा रहा है।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

