यूपी ATS ने अयोध्या से 3 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक राजस्थान का चर्चित गैंगस्टर बताया जा रहा है, जिस पर कई केस दर्ज हैं। जिन्हें दबोचा गया है, उनके नाम प्रदीप पुनिया, अजीत कुमार शर्मा और शंकर लाल दुसाद हैं। इसमें से शंकर लाल दुसाद राजस्थान का गैंगस्टर बताया गया है।
नवभारत टाइम्स के अनुसार यूपी एटीएस(ATS) ने सीकर निवासी गैंगस्टर शंकरलाल दुसाद, प्रदीप पूनिया और झुंझुनूं निवासी अजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शंकरलाल दुसाद और अजीत सिंह के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि प्रदीप पूनिया के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस इन बदमाशों के घरों तक पहुंची जहाँ से इनके बारे में ताजा जानकारी जुटाई जा रही हैं।
तीनों बड़ी वारदात की फिराक में थे
एटीएस के अनुसार, ये तीनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इतना ही नहीं कई अन्य बदमाशों से भी इन तीनों बदमाशों का सीधा संपर्क मिला है।
गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। ऐसे में इन दिनों वहां विशेष सुरक्षा बरती जा रही है। पुलिस की ओर से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी दौरान पुलिस को इन तीनों बदमाशों के अयोध्या आने के बारे में जानकारी मिली थी। इन तीनों को हरियाणा नंबर की सफेद कलर की स्कॉर्पियो में त्रिमूर्ति होटल की ओर जाते हुए पकड़ा गया।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

