रामपुर: पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के जन्म दिन पर रामपुर के शाही परिवार में खुशियां नज़र आईं। परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने बेगम साहिबा को केक काटकर बधाई दी और उनकी लंबी उम्र के लिए अल्लाह से दुआ की।
बेगम नूरबानो रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रज़ा अली ख़ां की बहू और पूर्व सांसद मरहूम नवाब जुल्फिकार अली ख़ान उर्फ मिक्की मियां की पत्नी हैं।
बेगम नूरबानो के यौमे पैदाइश पर दिनभर मुबारकबाद का सिलसिला जारी रहा। उनके रिश्तेदारों, हमदर्दों और विभिन्न दलों के नेताओं ने जन्म दिन की बधाई दी।
उनके बेटे पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और अन्य करीबी लोगों ने केक काट कर बेगम नूरबानो का यौमे पैदाइश मनाया।
जन्म दिन की खुशी के साथ साथ अल्लाह से उनकी सेहत और लंबी उम्र की दुआ भी की गई।
पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने यौमे पैदाइश को यादगार बनाने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं बहू बनकर रामपुर आई थी, लेकिन अब उम्र के उस पड़ाव पर हूं कि रामपुर के लोग मेरी औलाद की तरह हैं और मैं एक मां की तरह ही सोचते हुए यहां खुशहाली और भाईचारा चाहती हूं।
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई


