Globaltoday.in|राहिला अब्बास|वेब डेस्क
सानिया मिर्ज़ा(Sania Mirza) की बहन अनम मिर्ज़ा(Anam Mirza) का निकाह पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन(Azharuddin) के बेटे असदुद्दीन(Asaduddin) से हुआ जिसमें उनके खानदान के लोग और ख़ास दोस्तों ने शिरकत की।
शादी समारोह पारंपरिक तरीके से हैदराबाद(Hyderabad) में हुआ। दूल्हा असद ने एक सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी थी जबकि दुल्हन अनम मिर्ज़ा ने एक बैंगनी रंग की दुल्हन की पोशाक़ पहनी थी।
दुल्हन अनम के बहनोई और सानिया मिर्ज़ा के शौहर क्रिकेटर शोएब मलिक(Shoeb Malik) बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शामिल होने के कारण शादी में शामिल नहीं हो सके।
असदुद्दीन और अनम मिर्ज़ा ने शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें कई हस्तियों ने बधाई दी। अनम मिर्ज़ा पेशे से एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं और असद एक क्रिकेटर हैं।
यह अनम मिर्ज़ा की दूसरी शादी है, उनकी पहली शादी नवंबर 2016 में अकबर रशीद नाम के भारतीय नागरिक से हुई थी, लेकिन यह शादी केवल 2 साल ही चली और 2018 में उनकी तलाक़ हो गयी थी।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

