बदायूं: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

Date:

बदायूं: जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर टप्पा वैस गांव में एक कुत्ते के काटने से गाय की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से गाय का दूध पीने वाले परिवार के 18 सदस्यों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर सभी 18 लोगों ने दहगवां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रेबीज का टीका लगवाया है।

पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

गाय के मालिक विनोद कुमार ने स्थानीय पशु चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद उन्होंने समय पर पशु चिकित्सक से गाय का इलाज कराया था, लेकिन इसके बावजूद गाय की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

पुलिस को सौंपी गई सूची

पीड़ित गाय के मालिक ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें गाय का दूध पीने वाले सभी 18 परिवारिक सदस्यों की सूची भी सौंपी गई है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

इस संबंध में सहसवान के क्षेत्राधिकारी (CO) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार जैसे लोग कुर्सी पर रहे तो लोकतंत्र पर खतरा बढ़ता रहेगा: खड़गे

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव...