सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे गए चालान

Date:

सहसवान(बदायूं): जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। सहसवान कोतवाली पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से लगातार दूसरे दिन नगर के मोहल्ला शहवाजपुर स्थित ‘छह सड़का’ चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

थाना प्रभारी नरेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ खुद सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर भी गिरी गाज

अभियान के दौरान पुलिस ने केवल वाहन चालकों पर ही नहीं, बल्कि सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया। यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमणकारियों के चालान काटे गए और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।

यातायात नियमों के पालन की अपील

थाना प्रभारी नरेश कुमार ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का मुस्तैदी से पालन करने, अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने और निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...

Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

Udhampur: A tragic road accident claimed the lives of...

ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ एक...

JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

NEW DELHI, October 19, 2026: In response to ongoing...