शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: अपर आयुक्त

Date:

बदायूं के बिल्सी में सम्पूर्ण समाधान दिवस: 41 शिकायतों में से 5 का मौके पर हुआ निस्तारण।

बदायूं: तहसील बिल्सी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर आयुक्त बरेली मंडल देवेंद्र कुमार ने अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

अपर आयुक्त ने कहा कि शासन स्तर पर शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का नियमित फीडबैक और समीक्षा की जाती है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ शिकायतों का निस्तारण करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

अपर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...