उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश/ बदायूं(सालिम रियाज़): बदायूं में आज ट्रिप्पल मर्डर से उस समय सनसनी फैल गयी जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद हमलावर फरार हो गए। अभी तक पुलिस को हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
ट्रिपल मर्डर की वारदात के पीछे राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंच उसहैत थाना पुलिस ने सब कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

