बदायूं: जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में आवारा सांडों का आतंक एक महिला के लिए काल बन गया। शनिवार देर रात आपस में भिड़ रहे दो सांडों ने एक कच्चे मकान की दीवार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दीवार ढह गई और मकान पर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय अंदर सो रहीं 55 वर्षीय महिला मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
सोते समय हुआ हादसा
गढ़ी गांव निवासी मोहम्मद हाशिम का कच्चा मकान गली के किनारे स्थित है। देर रात गली में दो आवारा सांड आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर मकान की कच्ची दीवार से जा टकराए। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार भरभराकर गिर गई।
हादसे के समय मकान के अंदर अकीला (55) पत्नी अबरार सो रही थीं। दीवार और टीन शेड का मलबा उनके ऊपर आ गिरा। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला।
अस्पताल में तोड़ा दम
ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल अकीला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका गांव में अपने सात साल के नाती आरिफ के साथ रहती थीं, जबकि उनके दो बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बेटों और परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर डायल-112 और बिल्सी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में आवारा पशुओं और सांडों का भारी आतंक है, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने से लोगों में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- सहसवान: नाधा में राधा रानी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सीज

- जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- बदायूं में जमीन विवाद: नींव भरने को लेकर मारपीट, 4 नामजद; पुलिस पर शिकायत बदलने का आरोप

- बदायूं: उसहैत में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत

- सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

- सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

