बदायूं/सालिम रियाज़: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शहर के गांधी ग्राउंड के उत्तरी गेट के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एसओजी के सिपाही सरेराह गुंडई करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सिपाही की बाइक से ऑटो सिर्फ छूने भर से वह आग बबूला हो गया और उसने ऑटो चालक को पीटना शुरू कर दिया।
यह मामला रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। लोगों की मानें तो मीरा जी चौकी निवासी करन अपना ऑटो लेकर छह सड़का से गांधी ग्राउंड की ओर आ रहा था। उधर से ही एसओजी में तैनात सिपाही लोकेंद्र आ रहा था। रास्ते में सिपाही की बाइक से उसका ऑटो छू गया। इससे गुस्साया सिपाही अपनी बाइक लेकर आगे निकल आया और उसने गांधी ग्राउंड के उत्तरी गेट पर सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर ली। जैसे ही चालक अपना ऑटो लेकर वहां पहुंचा, सिपाही ने उसे ऑटो से उतार लिया और उसके साथ जबरदस्त मारपीट कर दी। सिपाही के हाथ में लोहे का रिंच भी था।
सिपाही ने ऑटो चालक पर लोहे के रिंच से वार किए जिससे चालक घायल हो गया। यह देखकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस घटना की वीडियो बना ली। मारपीट के दौरान सिपाही सादे कपड़ों में था। उसने लोगों को बताया कि वह एसओजी में सिपाही है। इससे लोगों ने उसके साथ मारपीट तो नहीं की लेकिन दोनों को अलग जरूर करा दिया। बाद में लोगों ने मारपीट के वीडियो वायरल कर दिए। इससे एसओजी की टीम में खलबली मच गई है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

