बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट ने आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम को सुनाई है सात-सात साल की सज़ा।
रामपुर: सपा नेता आजम खां को सजा सुनाए जाने के बाद भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अपीलीय कोर्ट में अपील करने की बात कही है। कोर्ट ने आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात-सात साल सजा सुनाई है।
सपा के कददावर नेता आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं बल्कि उनकी ये मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं।
दरअसल रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद से ही आजम खां जेल में बंद हैं। आजम खां सीतापुर, अब्दुल्ला आजम हरदोई और डॉ. तजीन फात्मा रामपुर जेल में हैं। लेकिन, भाजपा विधायक आकाश सक्सेना आज़म खान को मिली सज़ा से संतुष्ट नहीं हैं और वह अब आजम खां समेत तीनों आरोपियों की सजा बढ़वाने की जुगत में लग गए हैं। इसके लिए वे अपीलीय कोर्ट में अपील करेंगे।
इस प्रकरण में आजीवन कारावास तक का प्रावधान
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना का कहना है कि हम इस सजा को लेकर अपीलीय कोर्ट में अपील करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस कोर्ट में यह मामला चल रहा था, वह कोर्ट सात साल से अधिक की सजा नहीं सुना सकती थी। जबकि, आजम खां के खिलाफ गंभीर आरोप कोर्ट में साबित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में आजीवन कारावास तक का प्रावधान है और आजम खां को यह सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपीलीय कोर्ट में अपील करेंगे, ताकि कोर्ट से आजम खां समेत सभी दोषियों की सजा को बढ़ाया जा सके।
ऐसे में माना जा रहा है कि आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम की सजा बढ़ सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यह आजम खां के लिए अच्छी खबर नहीं है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

