समाजवादी पार्टी ने मो. आजम खान को सजा के कारण रिक्त हुई रामपुर की सीट पर उपचुनाव होने से पहले नया दांव चला है।
समाजवादी पार्टी ने आयोग से मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह को हटाने की मांग कर दी है।
बतादें कि आजम खान को भड़काऊ बयान को मामले में मिली तीन साल की सजा के कारण रिक्त हुई रामपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आन्जनेय कुमार सिंह रामपुर के डीएम थे। उस समय ही आजम ने उन पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक बातें बोली थीं। इसी को लेकर उन्हें सजा सुनाई गई है।
हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, प्रान्तीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल को मंगलवार को दिये गये ज्ञापन में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच दिसम्बर को होने वाले उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुरादाबाद मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

