रामपुर (उo प्र o): पटवाई थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ौदा की मिनी ब्रांच में घुसकर 1.75 लाख रूपए की नकदी व एक लैपटॉप चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
पटवाई निवासी जरीना बेगम पत्नि असलम खां बड़ौदा बैंक(Baroda Bank) की मिनी ब्रांच की संचालक हैं। मिनी ब्रांच उनके आवास के ही एक हिस्से में हैं। 14/15 नवंबर की रात को अज्ञात चोर घर की छत के सहारे अंदर आ गये और मिनी ब्रांच में रखे तकरीबन 1.75 लाख रूपए व लिनोवो कंपनी का एक लैपटॉप चोरी कर लिया।
इसी दौरान आहट पाकर ब्रांच संचालक के पति असलम खां की आंख खुल गई जिसपर उन्होंने शोर शराबा किया लेकिन चोर फरार होने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस भी मौके पर आ गई और पूछताछ की। ब्रांच संचालक के अनुसार ब्रांच में प्रतिदिन लाखों रूपए का लेनदेन होता है। बैंक के ग्राहक यहां पैसा जमा करते हैं और निकालते भी हैं। इसी से संबंधित रकम बैंक में रखी थी। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

