पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आगामी विधानसभा चुनाव को राज्य के लिए निर्णायक बताते हुए कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि बिहार और बिहारियों के भविष्य का फैसला होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीते 20 वर्षों तक एनडीए की सरकार का अनुभव कर चुके हैं, अब ऐसी सरकार चुनिए जो जनता के हितों के बारे में सोच सके।
‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार के युवा आज भी शिक्षा और रोजगार के लिए अन्य राज्यों का रुख करने को मजबूर हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसी भी सरकार के लिए 20 साल लंबा वक्त होता है, लेकिन मौजूदा सरकार बिहार की समस्याओं को दूर करने में नाकाम रही। यह सरकार केवल सत्ता और कुर्सी की राजनीति में उलझी रही, जबकि जनता को कुछ हासिल नहीं हुआ।
वीआईपी प्रमुख ने कहा कि आज स्थिति यह है कि बिहार की सरकार भी दिल्ली के रिमोट से चल रही है। अब वक्त है कि ऐसी सरकार बने जो पूरी तरह पटना से चले और बिहार के लोगों की सोच को प्रतिनिधित्व दे सके।
मुकेश सहनी ने कहा कि वे खुद गरीबी झेल चुके हैं, इसलिए गरीबों के दर्द को समझते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से वे लगातार गरीबों की आवाज उठा रहे हैं। सहनी ने भरोसा जताया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर यह गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की सच्ची सरकार होगी।
- बिहार छात्र आंदोलन: 694 लोग हिरासत में, दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित 91 पुलिसकर्मी घायल

- कटिहार के लाल नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी बने बिहार सरकार में अपर सचिव, सीमांचल और सुरजापुरी समाज में जश्न

- हाईकोर्ट जॉब्स: पटना हाईकोर्ट में जिला जज के 8 पद, 15 मई तक आवेदन का मौका

- नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल 2026: राजनीतिक विश्लेषक आलोक वत्स को बतौर मुख्य वक्ता मिला निमंत्रण

- मनरेगा पर चोट ग्रामीण भारत पर हमला है: सनोवर आलम

