“तू तड़ाक मत बोलना इंस्पेक्टर साहब, बता दे रहा हूं, मेरठ की भाषा मेरठ में दिखाना, यहाँ नही चलेगी”
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): संभल जनपद में एक भाजपा नेता द्वारा कोतवाली में बैठकर इंस्पेक्टर को हड़काते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पूर्व की सपा सरकार में नेताओ की दबंगई के वीडियो सामने आना तो आम बात थी। थानों में घुस कर स्थानीय सपा नेता पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हड़काते रहते थे, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश की जनता ने सपा को हटा कर भाजपा को दूसरी बार सत्ता में आने का मौका दिया। लेकिन अब उसी तरह के रंग भाजपा के नेताओ ने भी दिखाने शुरू कर दिए हैं।
ताजा मामला उस समय संभल की चंदौसी कोतवाली से सामने आया जब भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
दरअसल आपको बताते चलें कि हाल ही में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संभल पहुँचे थे, जहां पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि जिले के अधिकरियों को निर्देश दिया गया है कि महीने में एक भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा बताई जा रही समस्याओं को सुना करें।
अब विशाल चौहान के इस वीडियो के वायरल होने से ऐसा ही लगता है कि भाजपा नेता विशाल चौहान अपने दर्जनों समर्थकों के साथ चंदौसी कोतवाली पहुँचे थे और इंस्पेक्टर द्वारा उनके मन मुताबिक काम नही करने के चलते भाजपा नेता ने अपने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ही इंस्पेक्टर साहब को जमकर हड़काया है। भाजपा नेता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

