सोनिया अख़्तर: सीमा हैदर, अंजू और दीपिका से जुदा है सोनिया की प्रेम कहानी, प्यार के बदले मिला धोखा

Date:

सोनिया का कहना है कि 2017 में सौरभ बांग्लादेश काम करने गया था। वह और सौरभ एक ही कंपनी में काम करते थे। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई।

उत्तर प्रदेश/नोएडा: प्यार की खातिर सभी सरहदों को लांघते हुए पाकिस्‍तान से भारत आई सीमा हैदर(Seema Haidar) के बाद इस तरह की कई प्रेम कहानियां मीडिया की सुर्खियां बनने लगी हैं। सीमा जहां सचिन के लिए भारत आई। वहीं, राजस्थान की अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह के लिए पाकिस्तान चली गई। सीमा हैदर, अंजू और दीपिका का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि अब बांग्लादेश की सोनिया अख्तर (Sonia Akhtar) प्यार की खातिर नोएडा पहुंच गई है।

सीमा और अंजू की एक कामयाब लव स्टोरी है जबकि बांग्लादेश से आई सोनिया को प्यार में धोखा मिला है। सोनिया का आरोप है कि नोएडा के सौरभ कांत तिवारी नाम के एक शख्स से उसने शादी की फिर तीन साल तक वो बांग्लादेश में साथ रहे। दोनों के एक बच्चा भी है लेकिन अब वो उसे छोड़कर नोएडा वापस आ गया है।

सोनिया का कहना है कि 2017 में सौरभ बांग्लादेश काम करने गया था। वह और सौरभ एक ही कंपनी में काम करते थे। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई। सोनिया का कहना है कि सौरभ ने उसके साथ बांग्लादेश में शादी कर ली थी।

सौरभ ने कराया था धर्म परिवर्तन

सौरभ कांत की उम्र 50 साल है। वहीं, सोनिया अख्तर 27 वर्ष की है। सोनिया का आरोप है कि शादी करने के लिए सौरभ ने अपना धर्म परिवर्तन भी करवाया था। वहीं, नया नाम सौराभ रख लिया था। तब उसे जानकारी नहीं थी कि सौरभ शादीशुदा है।

सोनिया ने कहा कि जब बच्चा हुआ। तब सौरभ ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। हालांकि तब उसने कहा था कि वह उसे भारत में अपने साथ रखेगा। फिर सौरभ ने भारत आकर उससे संपर्क तोड़ दिया।

सौरभ ने बताया हनी ट्रेप

यूपीतक के मुताबिक़ सौरव कांत तिवारी ने बताया कि, ‘वह 2017 से 2021 के बीच बांग्लादेश की एक कंपनी में डीजीएम पद पर तैनात थे, इसी दौरान वो सोनिया अख्तर के संपर्क में आए।’ सौरभ ने बताया कि सोनिया से फोन और वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान उनकी नज़दीकियां बढ़ीं। एक दिन सोनिया अख्तर के परिजन उसके फ्लैट पर आ गए और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के कागज पर साइन करवाया और निकाहनामा पर भी साइन करवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक तरीके का हनी ट्रैप है। निकाहनामा पर साइन करवाने के बाद सोनिया अख्तर और उसके परिजन उसके साथ मारपीट करने लगे और पैसों की मांग करने लगे। इस दौरान उन्होंने सोनिया अख्तर के नाम पर बांग्लादेश के ढाका में एक फ्लैट भी खरीदा।’

सौरभ कांत तिवारी की तलाश में सोनिया पहले भी एक भारत आ चुकी है। वह पुलिस के पास पहुंची। तब मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराई है। सोनिया का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। फिलहाल सोनिया नोएडा के एक सेंटर में है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...