Globaltoday.in|रहेला अब्बास | वेबडेस्क
मशहूर बॉक्सर विजेंदर सिंह ने रोजगार के मुद्दे को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
विजेंदर सिंह ने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है,”जनता रोज़गार माँगे तो धर्म का नशा चटा दो पर अब नही #RozgarDo
विजेंद्र ने हैशटैग #RozgarDo का भी अपने ट्वीट में इस्तेमाल किया है।
ग़ौरतलब है कि रोजगार के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार लंबे समय से आलोचकों के निशाने पर है और कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन ने सरकार की इस इस परेशानी को और भी बढ़ा दिया है।
बता दें कि देश में लॉकडाउन के चलते लाखों लोगों के रोजगार छिन गए हैं और कितनी ही फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं।
विजेंदर सिंह के ट्ववीट को इस बात से लेकर जोड़ा जा रहा कि एक तरफ तो देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी ओर केन्द्र सरकार रोजगार के मौके बढ़ाने के बजाय धर्म के मुद्दे पर फोकस किए हुए हैं।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
