Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
रामपुर पुलिस के सरकारी नंबरों पर आई अंतरराष्ट्रीय कॉल से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू करदी है।
रामपुर में आज कई थानों के थाना अध्यक्ष व प्रभारियों के पास उनके सरकारी सीयूजी नंबर पर आयी एक अंतरराष्ट्रीय कॉल ने हड़कंप मचा दिया, क्योंकि उस कॉल पर दो वर्गों को लेकर भड़काऊ बातें की जा रही थीं।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जल्दी ही इसका संज्ञान लिया और इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में धारा 153 बी(सी),505 (1)बी,505 (1)(सी),505(2) व 66 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” जनपद रामपुर के कई सरकारी सीयूजी नंबर जो है हमारे, उसपर अंतरराष्ट्रीय कॉल के माध्यम से दो संप्रदायों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के दृष्टिगत भड़काऊ बातें की जा रही हैं और उसको ज्यादा से ज्यादा लोगों में वायरल करने के लिए कहा जा रहा है।

इस कॉल के दृष्टिगत जनपद रामपुर में थाना सिविल लाइंस में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जनपद की सर्विलांस टीम ,साइबर टीम, स्वाट टीम, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और नागरिक पुलिस जो हमारे सूत्र होते हैं सबको सक्रिय किया गया है जिससे कि कहीं किसी तरह की कोई बात सांप्रदायिक सौहार्द के विपरीत ना हो और पूरा प्रयास किया जा रहा है कि इसे हम ट्रेस करेंगे कि इनके पीछे किनका हाथ है। कभी-कभी ऐसा भी होता है के लोकल के कुछ लोग इस तरह से कॉल करते हैं और वह इंटरनेशनल नंबर शो होने लगता है या कोई नंबर बाहर से ले आया हो कोई यहां वह एक्टिवेट हो। इस नाते हमारे जो एक्सपर्ट हैं सर्विलांस के एक्सपर्ट हैं लोग उनकी भी मदद ली जा रही है और जल्दी ही इस को वर्कआउट करने का हम प्रयास कर रहे हैं। साथ ही साथ हमारा पूरा फोकस है कि इस तरह के भड़काऊ बातों से कहीं भी किसी तरह का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने ना पाए।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
