ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

Date:

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उबाल आया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध की आशंकाओं के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति ठप होने का डर गहरा गया है। इसके चलते ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

क्रूड में आई इस तेजी के पीछे ईरान-अमेरिका संघर्ष के अलावा सऊदी अरब द्वारा तेल उत्पादन में भारी कटौती और चीन की ओर से बढ़ी मांग को मुख्य वजह माना जा रहा है।

मई के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंचा तेल

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड में 2.6 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। यह मई के बाद का सबसे उच्चतम स्तर है। अगस्त के शुरुआती निचले स्तरों से तुलना करें तो कच्चे तेल की कीमतों में अब तक करीब 30 प्रतिशत का भारी उछाल आ चुका है।

क्यों भड़की कीमतें? मुख्य कारण:

  1. अमेरिका-ईरान के बीच आर-पार की जंग: तेहरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि ईरान अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी के आगे नहीं झुकेगा और किसी भी हमले का कड़ा जवाब देगा। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि यह संघर्ष महीनों तक खिंच सकता है।
  2. सऊदी अरब के उत्पादन में 23% की गिरावट: ओपेक (OPEC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में सऊदी अरब का तेल उत्पादन घटकर 62 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया है। जुलाई के मुकाबले यह 23 फीसदी की बड़ी गिरावट है, जो इस साल का सबसे निचला स्तर है।
  3. सप्लाई रूट पर खतरा: यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर और आसपास के समुद्री मार्गों पर हमलों की धमकियों ने शिपिंग रूटों को जोखिम में डाल दिया है, जिससे वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई है।

भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में तेजी का सबसे बड़ा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर महंगाई के रूप में देखने को मिल सकता है। भारत जैसे बड़े तेल-आयातक देशों के लिए 105 डॉलर से ऊपर का क्रूड पेट्रोल-डीजल की कीमतों, माल भाड़े और रोजमर्रा की चीजों को महंगा कर सकता है। अगर खाड़ी क्षेत्र में यह गतिरोध और लंबा खिंचता है, तो प्राकृतिक गैस और डीजल की कमी से दुनिया भर के बाजारों में अनिश्चितता बढ़ सकती है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

Udhampur: A tragic road accident claimed the lives of...

ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ एक...

JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

NEW DELHI, October 19, 2026: In response to ongoing...