मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

Date:

मैनपुरी(सिराज हुसैन): सदर कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसे जबरन घर ले जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के होंठ पर काट लिया। परिजनों की तत्परता से छात्रा को आरोपी के घर से बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में घेरा

शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। हिंदपुरम कॉलोनी का रहने वाला कुलदीप पिछले कई महीनों से उसकी बेटी का पीछा कर परेशान कर रहा था।

सात सितंबर की दोपहर करीब 1:40 बजे, जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी उद्योग केंद्र के पास कुलदीप ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके होंठ पर काट लिया और उसे बहला-फुसलाकर जबरन अपने घर ले गया।

परिजन पहुंचे तो भाग निकला आरोपी

छात्रा के समय पर घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो छात्रा वहां मिल गई। परिजनों को देखते ही आरोपी कुलदीप मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन घायल छात्रा को लेकर सीधे सदर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का बयान

सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा को आरोपी के घर से बरामद किया गया था और प्राथमिक जांच में दोनों के पहले से परिचित होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...