सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

Date:

बदायूँ: सहसवान नगर में लंबे समय से व्याप्त गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपकर जलभराव का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही इस समस्या से निजात नहीं दिलाई गई, तो जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर व पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी अजहर अली और जिला महासचिव मोरपाल यादव के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य व निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप रहे।

प्रमुख मोहल्लों में स्थिति गंभीर, हादसों का डर

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि सैफुल्लागंज, नवादा, गोपालगंज, शहवाजपुर, मुहीउद्दीनपुर और प्रमोद की फील्ड सहित कई इलाकों में रास्तों पर भारी जलभराव है। पानी में गड्ढे छिपे होने के कारण छोटे बच्चों का स्कूल जाना जोखिम भरा हो गया है।

मुख्य वक्ता जितेंद्र कश्यप ने कहा कि आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस तक जलभराव में फंस जाती हैं, जिससे लोगों की जान पर बन आती है। जिला महासचिव मोरपाल सिंह ने बताया कि सड़कों पर गहरे गड्ढों और पानी के कारण आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा पलट रहे हैं, जिससे महिलाएं व बच्चे चोटिल हो रहे हैं।

विभागीय टालमटोल का लगाया आरोप

पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी अजहर अली ने आरोप लगाया कि जब आम नागरिक इस समस्या को लेकर नगर पालिका या अन्य विभागों में जाते हैं, तो उन्हें जल निगम, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के चक्कर कटवाकर सिर्फ बहाने दिए जाते हैं।

कांग्रेस छात्र नेता व पूर्व प्रवक्ता अरबाज रजी ने मांग की कि जलभराव वाले सभी प्रमुख स्थलों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नगर पालिका, जल निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम से जांच कराई जाए। साथ ही विभागीय टालमटोल खत्म कर स्थायी जलनिकासी और नए नालों का निर्माण कराया जाए।

कांग्रेस की प्रमुख मांगे:

  • सड़कों की सुरक्षा: फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां ने डारलिंग रोड और एल.आई.सी. कार्यालय के निकट सहित सभी दुर्घटना संभावित स्थानों को तत्काल सुरक्षित करने की मांग की।
  • स्वास्थ्य सुरक्षा: जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने बीमारियों से बचाव के लिए प्रभावित क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि अब सहसवान की जनता को कोरे आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव इखलास हुसैन ने किया। इस अवसर पर राजू अहमद, राजेश, महानंद पाल, संजीव, सालिम खान, ओमेंद्र, क़ासिम, सरवर, काशिफ, तैयान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...

Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

Udhampur: A tragic road accident claimed the lives of...

ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ एक...

JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

NEW DELHI, October 19, 2026: In response to ongoing...