बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले स्थित उझानी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
28 महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, उझानी थाना क्षेत्र के बसोमा गांव निवासी लोकचंद ने अपनी बेटी करिश्मा (22 वर्ष) की शादी लगभग 28 महीने पहले अब्दुल्लागंज गांव के रहने वाले सुंदरलाल के बेटे राजीव के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहे थे। इसके लिए करिश्मा को लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
बिना सूचना दिए मौत का आरोप
मृतका के पिता का कहना है कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे करिश्मा की ससुराल में ही संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घटना की जानकारी मायके वालों को नहीं दी। किसी अन्य माध्यम से सूचना मिलने पर जब परिजन अब्दुल्लागंज पहुंचे, तो वहां का माहौल देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मायका पक्ष की ओर से दी गई दहेज हत्या की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति राजीव को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य दोषियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

- क्या एक मोबाइल की कीमत इंसान की जान से भी ज़्यादा है? बदायूं में किस्त के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

- बदायूं में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1.57 लाख के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

- जरीफनगर में खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल; पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

- बदायूँ: खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; ट्रैक्टर चालक ने किया सरेंडर

- सहसवान में कथित अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

- बदायूं: दुकानदार पर हमला, बचाने आई मां की कार से रौंदकर हत्या; हाईवे पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- सहसवान में SBI एटीएम तोड़ने और चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों संग आरोपी गिरफ्तार

