मैनपुरी में 3 महीने की मासूम से दरिंदगी: खून से लथपथ मिली बच्ची, नौकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Date:

मैनपुरी(मोहम्मद सिराज हुसैन): बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 महीने की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप गांव में रहने वाले 38 वर्षीय नौकर कन्हैया (पुत्र नरेश सक्सेना) पर लगा है।

आरोपी कन्हैया बच्ची को खिलाने के बहाने घर के पीछे ले गया था। कुछ देर बाद परिजनों को मासूम रोती-बिलखती और खून से लथपथ हालत में मिली। घटना के तुरंत बाद मासूम की स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने उसे पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कन्हैया के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दीपावली के...

हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

नूंह: हरियाणा दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया यूनानी...