बदायूँ: उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले की सहसवान विधानसभा सीट पर राजनीतिक हलचल लगातार तेज़ होती जा रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव आज ग्राम हमूपुर चमरपुरा स्थित मशहूर दरगाह आस्ताने गौसिया पहुंचे। दरगाह पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
अमन-चैन और भाईचारे के लिए की दुआ
सपा नेता गजेंद्र यादव ने दरगाह के गद्दीनशीन ख्वाजा हमीदद्दीन कादरी और पूर्व प्रदेश सचिव शोएब नकवी आगा के साथ अकीदत के फूल पेश किए और चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और सहसवान क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए मन्नत मांगी।
जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा खड़ा रहूंगा: गजेंद्र यादव
दरगाह पर हाजिरी देने के बाद गजेंद्र यादव ने मीडिया से खास बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार और जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर अपना विजन सामने रखा।
गजेंद्र यादव ने कहा, “मैं हमेशा से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनके हक की लड़ाई लड़ता रहा हूं। आगे भी जनता की मजबूत आवाज बनकर हर संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।”
सहसवान के विकास के लिए गिनाईं प्राथमिकताएं
क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए सपा नेता ने कहा कि सहसवान विधानसभा में शिक्षा के स्तर को सुधारना, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पक्की सड़कें, बिजली की सुचारू आपूर्ति और किसानों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही वह युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों को पूरी तरह जनहितकारी बताते हुए आगामी चुनावों के लिए क्षेत्र की जनता और बुजुर्गों से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

