शिक्षा मंत्रालय ने लोकसभा को बताया कि उसे मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) से आशय पत्र मिला है…
नई दिल्ली: केंद्रीय विश्व विद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया को मेडिकल कॉलेज शुरू करने की इजाज़त मिल गयी है। देश के प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शुमार दिल्ली का जामिया विश्वविद्यालय बीते कई सालों से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहा था।
रविवार को विज्ञान भवन में जामिया मिलिया इस्लामिया(Jamia Millia Islamia) का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के दौरान जामिया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने एलान किया कि केंद्र सरकार ने जामिया में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की इजाज़त दे दी है।


वाइस चांसलर द्वारा किये गए एलान के दौरान मंच पर उपराष्ट्रपति और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।
विश्वविद्यालय का कहना है कि यह मेडिकल कॉलेज न केवल दक्षिण दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी है, बल्कि यूपी और हरियाणा के आसपास के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी साबित होगा।
बतादें कि स्वतंत्रता संग्राम और असहयोग आंदोलन से जन्मी संस्था जामिया मिल्लिया इस्लामिया अपनी स्थापना के 102 साल पूरे कर चुका है।
- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

