Indonesia: बाली में एक फिटनेस ट्रेनर जस्टिन विकी के गर्दन पर 210 किलो वजन गिरने से मौत हो गई। ये घटना तब हुई जब फिटनेस ट्रेनर एक जिम में कसरत कर रहा था।
चैनल न्यूज एशिया के अनुसार, 15 जुलाई को जस्टिन विकी इंडोनेशिया के बाली में एक जिम में कसरत कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
33 वर्षीय इंडोनेशियाई फिटनेस इन्फ्लुएंसर जस्टिन विक्की जब बारबेल उठाने की कोशिश कर रहे थे तभी बारबेल उनके उपर गिर गई, जिससे उनकी गर्दन टूट गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जस्टिन विक्की को पैराडाइज बाली जिम में अपने कंधों पर बारबेल के साथ स्क्वाट प्रेस करने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है।
स्पॉट्टर ने खोया संतुलन
दरअसल स्क्वाट करने के दौरान जस्टिन विक्की को सीधे खड़े होने में परेशानि हो रही थी। उन्होंने जैसे ही वजन पकड़ने की कोशिश की बारबेल उसकी गर्दन के पीछे गिरी और जस्टिन जमीन पर बैठ गए।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसा लगता है जस्टिन विक्की का स्पॉट्टर(वेटलिफ्टिंग के दौरान वजन उठाने में वेटलिफ्टर की मदद करने वाला) ने अपना संतुलन खो दिया। इसके बाद वो जस्टिन विक्की के साथ-साथ पीछे की ओर गिर गया।
जस्टिन विक्की 210 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश कर रहे थे. चैनल न्यूज एशिया ने यूके स्थित एक अखबार का हवाला देते हुए बताया कि इस दुर्घटना के कारण उनकी गर्दन टूट गई और उनके दिल और फेफड़ों से जुड़ी महत्वपूर्ण नसें दब गई।
दुर्घटना के बाद जस्टिन विक्की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि ऑपरेशन के तुरंत बाद उनकी मृत्यु हो गई।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

