Globaltoday.in|गुलरेज़ खान | बरेली
उत्तर प्रदेश के बरेली में सीबी गंज के नदौसी गांव में बीती रात मामूली विवाद के चलते खूनी संघर्ष हुआ।
इस झगड़े में पांच लोगों को चोटें आई हैं। झगड़े के दौरान कुछ हमलावरों ने बड़ी ही बे रहमी से प्लाईवुड फैक्ट्री कर्मी रामबाबू की लाठी डंडों से पीटकर और धारदार हथियार से हत्या कर दी।

सभी जख्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है और थाना सीबीगंज में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल सीबीगंज के नदौसी गांव के रहने वाले धीरज ने बताया कि वह और उनके भाई नीरज गुप्ता प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके पिता रामबाबू पल्लेदारी करते थे। पिछले दिनों आषाढ़ की पूजा हो रही थी। इस दौरान नीरज ने गांव के ओमकार के निर्माणाधीन मकान के पास एक टायर जला दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उस समय गांव वालों ने समझा- बुझाकर मामला शांत कर दिया। तभी से दोनों में तनातनी चल रही थी।
मंगलवार रात नीरज की नाइट ड्यूटी थी और वह फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था। उसे आठ बजे तक फैक्ट्री पहुंचना था।
गली में ओमकार, सूरजपाल, तेजपाल, गोविंदा, गोपाल, जमुना प्रसाद घात लगाए बैठे थे। अचानक इन्होने नीरज के सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। नीरज घायल हालत में जान बचाकर किसी तरह घर पहुंचा और घटना के बारे में बताया।
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

रामबाबू, ओमकार को समझाने के लिए गली में आए तो उन पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गये। बीच बचाव में रामबाबू का बेटा धीरज, बेटी रूबी, भतीजा अनुज भी घायल हो गए। मौका देखकर हमलावर फरार हो गए।
सूचना पर सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। डॉक्टरों ने अनुज की हालत गंभीर बताकर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया।
एसपी सिटी का कहना है की 8 लोगों के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है की जब इन लोगो की लड़ाई हुई थी। उस दौरान रामबाबू ने पुलिस चौकी में शिकायत की थी और अपनी जान को खतरा बताया था। लेकिन उस दौरान पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। जिस वजह से दबंगो के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने रामबाबू की हत्या कर दी।
