Chandrayaan-3 ने चाँद की सतह पर कामयाब लैंडिंग कर ली है। यह कामयाबी हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है।
ISRO Moon Mission: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरने में कामयाब हो गया है। इसी के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। यह कामयाबी हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है।
आपको बता दें, ISRO का ये मिशन 23 अगस्त (बुधवार) को शाम 6.04 बजे चांद पर उतरा। इसी के साथ चंद्रमा पर उतरने वाला भारत दुनिया का चौथा देश और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब क्या होगा?
योजना के अनुसार, कुछ देर बाद लैंडर विक्रम की बैली से रोवर प्रज्ञान एक पैनल को रैंप के रूप में इस्तेमाल करके चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। रोवर में पहिए और नेविगेशन कैमरे लगे हैं. यह चंद्रमा के परिवेश का इन-सीटू (यथास्थान) विश्लेषण करेगा और जानकारी लैंडर विक्रम के साथ साझा करेगा। लैंडर विक्रम धरती पर वैज्ञानिकों से सीधे कम्युनिकेट करेगा. इस प्रकार चंद्रमा के बारे में अमूल्य जानकारी पृथ्वी पर हम तक आ सकेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर गए हैं। पीएम मोदी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इसरो की टीम से जुड़ गए हैं।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी
