मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट एसीआई से लेवल 5 मान्यता पाने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट बना : गौतम अदाणी

Date:

अहमदाबाद, 8 जनवरी: मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) भारत का पहला एयरपोर्ट बन गया है, जिसे वैश्विक स्तर पर जानीमानी एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) से प्रतिष्ठित लेवल पांच की मान्यता मिली है। यह जानकारी बुधवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दी।

गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) द्वारा मैनेज किया जाने वाला सीएसएमआईए ‘ग्राहक अनुभव’ के लिए एसीआई से लेवल 5 मान्यता प्राप्त करने वाला न केवल भारत का पहला, बल्कि दुनिया का तीसरा एयरपोर्ट है।

Hind Guru
Advertisement

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(x) पर कहा कि हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ग्राहक अनुभव के लिए एसीआई से प्रतिष्ठित लेवल 5 मान्यता मिलने से बड़ा कोई सम्मान नहीं हो सकता है। यह मान्यता हासिल करने वाला सीएसएमआईए न केवल भारत का पहला एयरपोर्ट है, बल्कि ऐसा करने वाला दुनिया का तीसरा एयरपोर्ट भी है। उन्होंने आगे कहा, “एएएचएल की ओर से यह मेरा वादा है कि हम अपने एयरपोर्ट्स से गुजरने वाले सभी यात्रियों को सेवा प्रदान करते रहेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने सभी यात्रियों और एएएचएल के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

सीएसएमआईए पर नवंबर 2024 में 47.7 लाख यात्री आए थे, इसमें से 34 लाख घरेलू और 13.7 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्री थे। बीते महीने सीएसएमआईए ने 27,200 एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (विमानों की आवाजाही) को संभाला। इसमें से 19,696 घरेलू एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (मालवाहक विमानों को मिलाकर) थे, जबकि 7,504 अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (मालवाहक विमानों को मिलाकर) थे।

सीएसएमआईए ने नवंबर 2024 में 71,046 मीट्रिक टन (एमटी) कार्गो संभाला है। इसमें से 18,653 एमटी कार्गो घरेलू था, जबकि 52,393 एमटी अंतरराष्ट्रीय कार्गो था। नवंबर 2023 में यह आंकड़ा 63,924 एमटी था। इसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। स्रोत – आईएएनएस

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...