ताइवान के लिए हथियारों के पैकेज को लेकर अमेरिका को चीन की खुली धमकी

Date:

ताइवान के लिए अमेरिकी हथियार पैकेज पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अमेरिका इस हथियार पैकेज को रद्द करे या फिर उसको जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए।

चीनी दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ताइवान के लिए अमेरिकी हथियार पैकेज से द्विपक्षीय संबंधों को खतरा होगा, चीन स्थिति की समीक्षा के बाद जरूरी जवाबी कदम उठाएगा।

गौरतलब है कि ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के संबंध लंबे समय से खराब चल रहे हैं।

पिछले महीने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन ने कई मुद्दों पर अमेरिका के साथ सहयोग समाप्त करने की घोषणा की थी।

एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, चीन ने अगस्त की शुरुआत में घोषणा की थी कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद, वह कई मुद्दों पर अमेरिका के साथ सहयोग समाप्त करने का फैसला किया था, जिसमें वाशिंगटन के साथ कई रक्षा-संबंधी बैठकें और महत्वपूर्ण जलवायु वार्ता भी शामिल हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related