रामपुर, 26 अक्टूबर 2023: जनपद रामपुर की केमरी नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष रफत अंसार ने एक शेल्टर होम का निर्माण कार्य शुरू कराया। इस शेल्टर होम में मुसाफिराें के मुफ्त ठहरने और खाने का माकूल इंतजाम किया जाएगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला(Faisal Khan Lala) ने कहा,” जबसे आम आदमी पार्टी की केमरी नगर पंचायत अध्यक्ष रफत अंसार केमरी से विजई हुई हैं उस दिन से लगातार दिल्ली की तर्ज़ पर दशकों से पिछड़ी केमरी को संवारने की कोशिश कर रहीं हैं। पिछले दिनों उन्होंने कई हाई मास्क लाइट लगवाकर केमरी को जगमगाया गया था, उसके बाद पूरी केमरी में आवाम की सुरक्षा के मद्देनज़र केमरो का जाल बिछाया गया और अब दिल्ली की तर्ज़ पर केमरी में भी मुसाफिरो को सहूलत देने के लिए शेल्टर होम का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इस शेल्टर होम में मुसाफिरों के रहने और खाने की सुविधाएं मुफ्त होंगी।
फैसल लाला ने उम्मीद जताई कि यह शेल्टर होम जल्द बनकर तैयार होगा जिससे मुसाफिरों को राहत मिलेगी।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

