हाथरस रेप कांड को लेकर जयंत चौधरी और आरएलडी (RLD) व् सपा(SP) के कार्यकर्ताओं पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में आज सम्भल (Sambhal) में समाजवादी और आरएलडी कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष फ़िरोज़ खान के नेतृत्व में संयुक्त प्रदर्शन किया।
सपा कार्यकर्ता और लाठी
प्रदर्शन के दौरान फिरोज ख़ान (Firoz Khan) ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा,” मैं समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते अनुरोध करता हूं कि अब समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता जहां भी जाए उसके हाथ में एक लाठी जरूर हो जिससे कि साम्प्रदायिक ताक़तों से निपटा जा सके।
देश को बांटने वालों से निपटना ज़रूरी
फ़िरोज़ खान ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि जो लोग देश को बांटना चाहते हैं और नुकसान पहुंचाना चाहते हैं उनसे निपटने के लिए हाथ में लाठियां होना ज़ज़रूरी हैं।
फ़िरोज़ खान ने यह बयान सम्भल में एसडीएम दफ्तर पर योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान दिया।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा
- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान
- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम
- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति
