कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व-विधान परिषद सदस्य, नसीब पठान का निधन,सोनिया गांधी सहित वरिष्ठ ने गहरा शोक व्यक्त किया

Date:

Globaltoday.in | राहेला अब्बास | नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व-विधान परिषद सदस्य, नसीब पठान (Naseeb Pathan) के असामयिक निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

नसीब पठान कोरोना से पीड़ित थे और मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

राहुल गाँधी ने नसीब श्रद्धांजलि देते हुए नसीब पठान का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा है,”उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के नेता पूर्व विधान परिषद सदस्य और CLP अध्यक्ष नसीब पठान साहब का कोरोना से निधन हो गया. उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं. जाते-जाते नसीब साहब ने एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया है. इसे आपके साथ साझा करते हुए उन्हें दिल से श्रद्धांजलि। “

आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा,”

पूर्व MLC, श्री नसीब पठान का #Covid से निधन बहुत दुखदाई है। किसान घाट पर हमेशा चौधरी साहब की जयंती पर सबसे पहले खड़े मिलते थे। बहुत सहयोग करने वाले, हिम्मत देने वाले, भले इंसान थे।

🙏🏼

ॐ शांति”

https://twitter.com/jayantrld/status/1312941333863047168

 
स्व० पठान कांग्रेस संगठन में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित प्रदेश कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। दो बार विधान परिषद सदस्य एवं विधान परिषद दल के नेता पद पर रहकर उन्होने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अपनी वाकपटुता के लिए मशहूर श्री पठान अपने मिलनसार व्यक्तित्व से सभी का मन मोह लेते थे।
 
स्व पठान ने कांग्रेस संगठन की आजीवन सेवा की है। उनके निधन से कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति बहुत कठिन है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...