रुद्रपुर, उधम सिंह नगर (राबिया शेख)| 21 मार्च 2026): ईद उल फित्र की नमाज पर इस बार जनपद के रुद्रपुर में अलग रंग देखने को मिला। खेड़ा स्थित ईदगाह में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथों पर काली पट्टियां बांधकर नमाज अदा की और ईदगाह के आसपास काले झंडे लगाकर नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया।
दरअसल, रुद्रपुर में 12 मस्जिदें हैं, लेकिन ईद के मौके पर हमेशा खेड़ा ईदगाह पर ही 20-25 हजार लोग नमाज के लिए जुटते थे। ईदगाह की 2.5 एकड़ जमीन के अलावा पास की 8 एकड़ सरकारी भूमि का भी इस्तेमाल होता था। उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर निगम ने हाल ही में इस 8 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर चारदीवारी बना ली, जिससे जगह कम पड़ गई।
मुस्लिम समुदाय ने अधिग्रहीत जमीन पर नमाज की अनुमति मांगी, लेकिन नगर निगम ने इंकार कर दिया। प्रशासन का कहना है कि अन्य कार्यक्रमों के लिए अनुमति दी जाती है, लेकिन इस बार नमाज के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराई गई। नतीजतन, इस बार नमाज अलग-अलग मस्जिदों में अदा करनी पड़ी।
समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी मांग को कई दिनों से नजरअंदाज किया गया और भेदभाव किया गया। नगर निगम के खिलाफ भारी नाराजगी है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
- काशीपुर: हाईकोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया युवक का शव, हल्द्वानी में दोबारा होगा पोस्टमार्टम

- पाकिस्तान कनेक्शन केस: कलियर से मुख्य आरोपी सोनम की सहेली पूजा गिरफ्तार, J&K ले गई पुलिस, जानिए पूरा मामला

- उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे अस्वस्थ

- काशीपुर मानवाधिकार हनन मामला: NHRC का बड़ा एक्शन; DM और SSP को 4 सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने के आदेश

- रुद्रपुर में ईद की नमाज पर विवाद: नगर निगम ने अनुमति न दी, मुस्लिम समुदाय ने काली पट्टियां बांधकर किया विरोध

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- ऊधम सिंह नगर: नमाज़ पढ़ रहे रोज़ेदार की मंदिर प्रबंधक ने की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा तनाव

- खाकी शर्मसार: काशीपुर में पुलिसकर्मी बना हैवान, मुस्लिम महिला को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, अब जान लेने पर उतारू

