Globaltoday.in | सम्भल | मुजम्मिल दानिश
यूपी में कोरोना मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को लेकर जनपद सम्भल के स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर कोविड को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन्ही तैयारियों के चलते यहाँ ज़िला अस्पताल में कोरोना मॉक ड्रिल की गई जिसमें मरीज के अस्पताल पहुंचने से लेकर भर्ती करने तक की प्रक्रिया का रिस्पांस टाइम चेक किया गया।
जनपद सम्भल(Sambhal) में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में इज़ाफ़ा होता हुआ देखकर स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सम्भल ज़िला अस्पताल में डीएसओ डॉ मनोज चौधरी और मॉक ड्रिल के नोडल डॉ अजय शर्मा की देखरेख में कोरोना मॉक ड्रिल की गई।
मॉक ड्रिल के दौरान जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही जिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर बनाए गए पीकू वार्ड में ले जाकर भर्ती किया गया। जहां मॉडल में मरीज के इमरजेंसी गेट से लेकर चौथी मंजिल तक पीकू वार्ड में भर्ती करने तक के समय को नोट करके रिस्पांस टाइम भी चेक किया गया और इसको और ज़्यादा बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने पर ज़ोर दिया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान नोडल अधिकारी डॉ अजय शर्मा ने जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में तैनात डॉक्टर और स्टाफ को कोरोना मरीज के रिस्पांस टाइम को और ज्यादा कम करने को लेकर जोर दिया है। नोडल अधिकारी की तरफ से निर्देश देते हुए कहा गया कि मरीज के एंबुलेंस कॉल करने के बाद उसको जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार शुरू हो सके, इसके लिए सभी कर्मचारियों को मिलकर कड़ी से कड़ी जोड़ कर काम करना होगा जिससे कि रिस्पांस टाइम भी घटेगा और उपचार भी मरीज को जल्द से जल्द मिल सकेगा।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

